रिसौली(बदायूं, पत्रकार आकाशदीप ) किसानों की समस्यों को लेकर भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवासीय ग्रह मैदान पर धरना प्रदर्शन किया, ज्ञापन में मांग की दातागंज में किसानों शोषण किया जा रहा है उसे रोका जाए, जांच कर किसानों को न्याय दिलाया जाये, दूसरी मांग उझानी के निकट कुडा नरसिंहपुर हाइवे के निकट पानी तथा गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे आये दिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे, स्कूल के छात्र भी उसमें गिर पड़ते हैं, यूनियन के जिला पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच करा तीन दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया, ज्ञापन देने के अवसर पर यूनियन के जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, संगठन जिला महासचिव, ठाकुर विकेश सिंह, सुरजीत तोमर,गौरव तोमर, श्रीपाल यादव, राजीव शर्मा मनोज सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
भाकियू (भानू) किसानों की समस्या को लेकर मालवीय आवासीय ग्रह मैदान पर धरना प्रदर्शन किया, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, आश्वासन
byakash
•
•
2 min read
